मां दंतेश्वरी मंदिर को मिला 24 लाख 45 हजार का नकदी चढ़ावा, दानपेटी से निकले सोने-चांदी के आभूषण

दंतेवाड़ा l बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी से 24 लाख 45 हजार रुपए नकद निकले हैं। इसके साथ ही सोने के सिक्के, आभूषण और अन्य सामान भी प्राप्त हुए हैं। खास बात यह है कि भक्तों ने नौकरी, शादी जैसी मनोकामनाओं के लिए माता को पत्र लिखकर मन्नत मांगी है।मां दंतेश्वरी मंदिर को मिला 24 लाख 45 हजार का नकदी चढ़ावा, दानपेटी से निकले सोने-चांदी के आभूषण
11 महीने बाद खोली गई दानपेटी
मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी को 11 महीने बाद टेंपल कमेटी और जिला प्रशासन की टीम ने खोला। इस दौरान दानपेटी से 1 नग सोने का सिक्का, 1 नग मंगलसूत्र, 1 नग सोने का लॉकेट, 1 नग सोने की पत्रिका, चांदी की पायल, बिछिया सहित अन्य आभूषण भी मिले। यह सभी वस्त्र भक्तों द्वारा माता को चढ़ाए गए थे।मां दंतेश्वरी मंदिर को मिला 24 लाख 45 हजार का नकदी चढ़ावा, दानपेटी से निकले सोने-चांदी के आभूषण

शारदीय नवरात्र की तैयारियों के लिए खोली गई दानपेटी
हर साल शारदीय नवरात्र से पहले दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खोली जाती है। शारदीय नवरात्र में लाखों भक्त माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं। इस दौरान सामान्य दिनों की तुलना में चढ़ावा भी अधिक होता है।मां दंतेश्वरी मंदिर को मिला 24 लाख 45 हजार का नकदी चढ़ावा, दानपेटी से निकले सोने-चांदी के आभूषण


Read More:
- Ambikapur Murder Case: गैंती से ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद बोला- ‘अब जेल जाऊंगा’
- Raigarh Viral Video: युवती ने कॉलेज प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, लगाया अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप!
- Ram Mandir Donation Scam: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- ‘सरकार के संरक्षण में हुई चंदा चोरी’









