LIVE UPDATE
नारायणपुर

धमकी के बाद से बेहद डरे हुए है मांझी, साय सरकार ने दी ‘Y’ केटेगरी की सुरक्षा

NCG NEWS DESK Narayanpur:-

नक्सलियों से लगातार मिल रही धमकियां के बाद पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद्र माझी ने सम्मान लौटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि, वे अपना अवार्ड लौटा देंगे। बताया जा रहा है कि छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों के द्वारा पद्मश्री हेमचंद्र माझी पर निको माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा नक्सलियों ने नारायणपुर में दो मोबाइल टावर पर आग लगाने के बाद इलाके में पर्चे फेंके हैं। यही वजह है कि पद्मश्री हेमचंद्र माझी नक्सलियों के डर के वजह से पिछले 6 माह से गांव छोड़कर शहर में रह रहे हैं। गौरतलब है कि, नक्सलियों से जान के खतरे को देखते हुए सुरक्षा मांगी थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने वैद्यराज को जिला मुख्यालय स्थित सेफ हाउस में सुरक्षा दी है।‌

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

धमकी के बाद से बेहद डरे हुए है मांझी

जानकारी के मुताबिक पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद्र माझी ने लोगों का इलाज भी बंद करने की बात कही है।‌ उन्होंने कहा है कि बार-बार नक्सली पर्चा फेंककर धमकी दे रहे हैं। उन्हें यह बेज्जती जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग खुद कमाकर खाने वाले लोग हैं। वर्तमान में हमारे यहां 20 से 22 लोग काम करते हैं। हमारी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तीन-चार गार्ड‌ दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे छोटे डोंगर के मकान को बना दें और वहां मुझे सुरक्षा दे दे मैं वही जाकर रहूंगा।

इसके साथ ही माझी ने कहा कि सरकार अगर कुछ नहीं करेगी तो मैं सम्मान रख कर क्या करूंगा, मैं उसे वापस कर दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से जन सेवा की है और मैं करता रहूंगा। मेरे द्वारा किसी का एक पैसा भी नहीं खाया गया है जो भी गरीब लोग मेरे पास आते हैं मैं उन्हें जड़ी बूटी देता हूं और अगर इस तरह से चला रहा तो मैं अब उसे भी देना छोड़ दूंगा।

भतीजे की नक्सलियों ने कर दी थी हत्या

बता दें कि, नक्सलियों से अपने धमकी भरे पर्चे में मांझी के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मांझी पिछले लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर हैं। माओवादी उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले ही जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव से पहले नक्सलियों ने हेमचंद मांझी को मारने की कोशिश की थी, लेकिन जब वे नहीं मिले तो उनके भतीजे की हत्या कर दी थी। उसके बाद से हेमचंद मांझी को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। नक्सलियों की धमकी के चलते जिला प्रशासन ने उन्हें गांव से निकालकर मुख्यालय में शिफ्ट किया है।

साय सरकार ने दी ‘Y’ केटेगरी की सुरक्षा

वहीं मामले के तूल पकड़ते ही छत्तीसगढ़ शासन ने पद्मश्री हेमचंद माझी (वैद्यराज) को अब ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी हो चुका हैं।

गौरतलब है कि, राज्य शासन द्वारा प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में श्री माझी (नारायणपुर) को सुरक्षा श्रेणी प्रदान किए जाने की अनुशंसा और प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, यह आदेश जारी किया है

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE