LIVE UPDATE
भारत

उधर यौन शोषण का मामला, इधर बेटे के काफिले ने 3 को रौंदा, 2 की मौके पर मौत

NCG NEWS DESK :-

कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने 3 बच्चों को कुचल दिया, जिसमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। करण भूषण मौके पर नहीं रुके। लेकिन मौके पर फॉर्च्यूनर कार, जिसपर पुलिस स्कॉर्ट लिखा हुआ है वह कब्जे में ले ली गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

करण भूषण सिंह के काफिले की फॉर्च्यूनर ने पहले 2 बाइक सवारों को रौंदा, फिर बिजली के खंबे से टकराते हुए महिला को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर है। हादसा छतईपूरवा के पास हुआ। हादसे के बाद करण अपने काफिले के साथ आगे निकल गए।

बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास हुआ हादसा

दरअसल जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपर मार्ग पर बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को करण भूषण के काफिले के एक फॉर्च्यूनर वाहन ने रौंद दिया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE