LIVE UPDATE
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

मरवाही में पंचायत घोटाला: उपसरपंच ने सरपंच पति और सचिव पर लगाया लाखों के गबन का आरोप

केंद्रीय मद की राशि में लाखों का घोटाला, कड़ी कार्रवाई की मांग

मरवाही (गौरेला पेंड्रा मरवाही), छत्तीसगढ़ – ग्राम पंचायत सेखवा में केंद्रीय मद के 15वें वित्त की राशि में घोटाले का मामला सामने आया है। उपसरपंच पुष्पराज डायमंड ने सरपंच पति इतवार सिंह और सचिव गीता मार्को पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के विकास कार्यों और ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आए सरकारी फंड का जमकर दुरुपयोग किया गया है। मरवाही में पंचायत घोटाला: उपसरपंच ने सरपंच पति और सचिव पर लगाया लाखों के गबन का आरोप

घोटाले का तरीका: फर्जी प्रस्ताव और फर्जी भुगतान

उपसरपंच पुष्पराज डायमंड ने बताया कि शासकीय राशि का दुरुपयोग सरपंच, सचिव और ठेकेदार ने मिलकर किया। इन लोगों ने मिलकर फर्जी प्रस्ताव तैयार किए और इसके आधार पर फर्जी तरीके से लाखों रुपये की राशि का भुगतान कर दिया। यह राशि सच्चे विकास कार्यों पर खर्च होने के बजाय कुछ लोगों के निजी लाभ के लिए हड़प ली गई। मरवाही में पंचायत घोटाला: उपसरपंच ने सरपंच पति और सचिव पर लगाया लाखों के गबन का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कलेक्टर से कड़ी कार्रवाई की मांग

इस मामले को लेकर उपसरपंच ने कलेक्टर से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वालों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। मरवाही में पंचायत घोटाला: उपसरपंच ने सरपंच पति और सचिव पर लगाया लाखों के गबन का आरोप

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE