LIVE UPDATE
टेक्नोलॉजीरायपुर

Raipur Kanoongo : अब मोबाइल पर मिलेगा मिसल बंदोबस्त, सरकारी ऑफिस के चक्कर से छुट्टी, 1929-1945 तक के रिकार्ड हुए आनलाइन

एक क्लिक में मिलेगा जमीनों का रिकार्ड

रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता सुविधा के लिए 1929-1945 तक के रिकार्ड ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड किया गया है। इसे मोबाइल पर बड़ी आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही रिकॉर्ड को डाउनलोड एवं प्रिंट किया जा सकता है।

रायपुर। Raipur Kanoongo News रायपुर जिले के लोगों को अब मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाइल पर मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से मिसल बंदोबस्त देखने के लिए आनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इस पोर्टल से लोग अब आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाइल पर ही देख साथ ही साथ इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। लोगों को कई दस्तावेजी जरूरतों के लिए वर्ष 1929-1945 के पुराने मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है परन्तु अब रिकार्ड आनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होने लोगो को राहत मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने मस्टर रोल, दैनिक वेतनभोगी और कलेक्टर दर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है। नियम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Raipur Kanoongo : अब मोबाइल पर मिलेगा मिसल बंदोबस्त, सरकारी ऑफिस के चक्कर से छुट्टी, 1929-1945 तक के रिकार्ड हुए आनलाइन
Image source Google

एक क्लिक में मोबाइल मिलेंगे रिकार्ड

मिसल बंदोबस्त रिकार्ड देखने के लिए पोर्टल का लिंक – https:/revenue.cg.nic.in/missal/ है। इसमें ग्रामवार एव नामवार रिकार्ड कंप्यूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से आसानी से देख सकते है। मिसल बंदोबस्त रिकार्ड आनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https:/revenue.cg.nic.in/missal/ पर जाना होगा। होम पेज पर पूछी गई जानकारियों जैसे जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, खसरा नं, नाम आदि अभिलेख का चुनाव करना पड़ेगा। पूछी गई जानकारियों को दर्ज करने के खोजें पर क्लिक करें। स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकार्ड खुल जाएगी। खुले हुए पेज में नाम ढूंढ कर और उसके आगे सलेक्ट पर क्लिक करें। लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंट के आप्शन पर जा कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

भुरे ने बताया कि लोगाें की सुविधा के लिए अभी सन 1929-1945 तक के रिकार्ड पोर्टल में अपलोड किया गया है। इसे मोबाइल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड किए गए दस्तावेज प्रिंट भी लिए जा सकते है।

ये खबर भी पढ़ें…
Red Magic 12 Pro ग्लोबल लॉन्च: 8400mAh बैटरी, 185Hz OLED डिस्प्ले और RGB कूलिंग
Red Magic 12 Pro ग्लोबल लॉन्च: 8400mAh बैटरी, 185Hz OLED डिस्प्ले और RGB कूलिंग
November 5, 2026
(छोटा विकल्प: “Red Magic 12 Pro लॉन्च: 185Hz डिस्प्ले, 8400mAh बैटरी, कीमत 949 डॉलर से शुरू”) Red Magic 12 Pro...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
November 5, 2026
महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट ने ED के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE