LIVE UPDATE
रायगढ़

नागरिक सुरक्षा में जनभागीदारी: हेल्पिंग हैंड्स क्लब और पुलिस ने बढ़ाए सुरक्षा के हाथ

खरसिया स्टेशन चौक पर हाई-टेक कैमरा स्थापित, समाज और पुलिस की साझेदारी से अपराधों पर लगेगी लगाम

रायगढ़: नागरिक सुरक्षा में जनभागीदारी: हेल्पिंग हैंड्स क्लब और पुलिस ने बढ़ाए सुरक्षा के हाथ, जिले में नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस और समाज के बीच सहभागिता का दायरा लगातार बढ़ रहा है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने पुलिस के साथ मिलकर एक सराहनीय कदम उठाया है।

बुधवार को हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने खरसिया स्टेशन चौक पर एक डुअल हाई-टेक कैमरा स्थापित किया। इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, चौकी प्रभारी अमित तिवारी सहित हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, रतन अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, साहिल शर्मा और राकेश केशरवाणी शामिल थे।हेल्पिंग हैंड्स क्लब और पुलिस ने बढ़ाए सुरक्षा के हाथ

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर के प्रमुख स्थानों पर अधिक हाई-टेक कैमरे लगाकर अपराध नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाना है। प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल ने इस अवसर पर कहा, “नगर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन समाजसेवा और मानवसेवा में हमेशा अग्रणी रहेगा।” उन्होंने रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।हेल्पिंग हैंड्स क्लब और पुलिस ने बढ़ाए सुरक्षा के हाथ

एसडीओपी प्रभात पटेल ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “जनहित के हर कार्य में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन हमेशा आगे रहता है और पुलिस विभाग उनकी इस पहल का हृदय से आभार व्यक्त करता है।” उन्होंने जोर दिया कि समाज और पुलिस की यह साझेदारी अपराधों पर लगाम लगाने और नागरिकों को सुरक्षित महसूस कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस तरह की जनभागीदारी से न केवल अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी, बल्कि एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में भी सहायता मिलेगी।हेल्पिंग हैंड्स क्लब और पुलिस ने बढ़ाए सुरक्षा के हाथ

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE