RTI News : हाईकोर्ट ने सूचना आयुक्त की द्वितीय अपील के निर्देशों का पालन करने का दिया आदेश

जुर्माना लगाने के बाद भी नहीं मिली जानकारी
NCG News desk Gwalior:-

ग्वालियर। हाईकोर्ट ने सूचना आयुक्त की द्वितीय अपील के निर्देशों का पालन करने का दिया आदेश। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी लालता प्रसाद बघेल के मामले में सूचना आयुक्त के द्वितीय अपील में दिए निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया है। जिसे कोर्ट के आदेश कॉपी मिलने के चार सप्ताह भीतर पालन करना होगा।


लालता प्रसाद बघेल को निगम बंद होने पर सेवानिवृत्ति दी गई थी लेकिन, सेवानिवृत्ति का जो फंड था उसमें से 1 लाख 43 हजार की अवैध रूप से कटौती कर ली थी। इसकी जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी। सड़क परिवहन निगम ने जानकारी नहीं दी। सूचना आयुक्त ने 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने के बाद पूरी जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर है। कोर्ट ने विभाग से जानकारी देना का आदेश दिया है।हाईकोर्ट ने सूचना आयुक्त की द्वितीय अपील के निर्देशों का पालन करने का दिया आदेश

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









