LIVE UPDATE
धमतरी

मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी

शीतला माता मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप

धमतरी के दानीटोला स्थित शीतला माता मंदिर के पास 7 माह की खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया 10 नवंबर को पूरी की जाएगी। मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी

अवैध संबंध का शक, पुलिस कर रही जांच

पुलिस टीआई राजेश मरई ने जानकारी दी कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शाम को एक स्थान के फुटेज भी खंगाले गए, और अब अन्य कैमरों के रिकॉर्ड भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि अवैध संबंधों के चलते बच्ची की लाश यहां फेंकी गई होगी। मामले की गंभीरता से जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

झाड़ियों में मिली बच्ची की लाश, स्थानीय लोगों में दहशत

कोतवाली की एएसआई संतोषी नेताम ने बताया कि बच्ची का शव दानीटोला वार्ड के शीतला माता मंदिर के पास झाड़ियों में मिला। यह नवजात लगभग 7 माह का है और पूर्ण विकसित था। दोपहर में एक व्यक्ति ने बाथरूम के लिए रुकने पर बच्ची की लाश देखी और इसके बाद दुकान वालों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली और मौके पर जांच-पड़ताल की गई। मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी

पुलिस सक्रिय, बस्ती में सघन जांच जारी

पुलिस ने आसपास की बस्तियों में सूचना तंत्र को सक्रिय कर जांच तेज कर दी है। घटना ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिलने से फैली सनसनी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE