धारदार हथियार से पति ने पहले पत्नी की ली जान, फिर खुद को किया मौत के हवाले

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमलाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कमरे में खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, यह घटना कबीर नगर इलाके के सोन डोगरी की है। जानकारी के अनुसार एक फल वाले ने अपनी बीवी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
यह घटना शनिवार आधी रात की बताई जा रही है, लेकिन घरवालों को सुबह इस दर्दनाक घटना के बारे में पता चला। प्राथमिक जांच के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसलिए पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़े :-
- धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल, मौके पर Bajrang Dal और Police
- CBI ने 20 लाख की रिश्वत लेने पर NHAI के जनरल मैनेजर समेत 6 लोगों को अऱेस्ट, 1.1 करोड़ रुपये बरामद
- इस लोकसभा सीट पर 35 साल से एक ही परिवार का कब्जा, कांग्रेस का हर दांव गया खाली, इस बार दुष्यंत फिर से मैदान में

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









