LIVE UPDATE
विदेश

लाल किला का नाम अब होगा ‘भगवा किला’!, हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

The name of Red Fort will now be 'Saffron Fort'!, Hindu Mahasabha wrote a letter to the Prime Minister

NCG DESK NEWS नई दिल्ली. देश में जगहों का नाम बदलने का सिलसिला जारी है. दिल्ली के मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमूल उद्यान कर दिया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के कई स्थानों का नाम बदला गया और कई जगहों की बदलने की चर्चा भी हो रही है. वहीं एनसीईआरटी की किताबों से मुगलों का इतिहास हटा दिया गया है. इस बीच अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने लाल किला का नाम बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है|

यह भी पढ़े:-सड़क दुर्घटना: दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 5 घायल, इधर भूसे से भरा ट्रक पलटा, महिला समेत 2 लोग दबे

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
नेपाल बाढ़: बिजली के तार पर लटककर बचाई जान, ट्रक पहाड़ पर चढ़ाकर टला हादसा
नेपाल बाढ़: बिजली के तार पर लटककर बचाई जान, ट्रक पहाड़ पर चढ़ाकर टला हादसा
August 30, 2026
भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचाई। जानें कैसे कुछ लोगों ने बिजली के तार, ट्रक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने नाम बदलने के लिए पीएम मोदी को एक ज्ञापन पत्र दिया है. अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अपने इस पत्र में मांग करते हुए लिखा है कि लाल किला का नाम बदल कर भगवा किला कर दिया जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि जैसा कि सर्वाविदत है कि लाल किला (पूर्व नाम लाल कोट) का निर्माण 1060 में हिंदू राजा अनंगपाल तोमर ने कराया था जो अभिमन्यु के वंशज और महान हिंदू वीर पृथ्वीराज चौहान के नाना थे. लेकिन विदेशी लुटेरे मुगलों ने उस पर बाद में कब्जा कर लिया और कुछ चाटुकार इतिहासकारों ने यह भ्रामकर प्रचार किया कि शाहजहां ने 1638 में लाल किला बनवाया जो बिल्कुल गलत है|

यह भी पढ़े:-एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग..जाने क्या थी वजह

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रंप का दावा, जल्द खत्म होगा ईरान संघर्ष; रूस से डीजल समझौता
ट्रंप का दावा, जल्द खत्म होगा ईरान संघर्ष; रूस से डीजल समझौता
October 10, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है। रूस से डीजल आपूर्ति समझौते और वैश्विक तेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे श्री राम मंदिर, श्री कृष्ण जन्मभूमि, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आदि पर मुगलों ने अवैध कब्जा कर मस्जिद का निर्माण करा दिया, उसी तरह हमारे बहुत सारे महापुरुषों द्वारा बनाए गए जैसे आगरा के तेजो महालय शिव मंदिर को ताजमहल, दिल्ली के सूर्य मंदिर को कुतुबमीनार कर दिया. इसके साथ ही स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अपने लेटर में लिखा कि हिंदू राजाओं द्वारा बनाया गया लाला किला जो पूर्व नाम लालकोट था पर कब्जा कर अपने दरबारी इतिहासकारों से मुगलों द्वारा निर्मित होने का झूठा भ्रम फैलाया क्योंकि वर्तमान में आपकी सरकार द्वारा देश हित में जो निर्णय लिए जा रहे हैं जैसे राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया जाना. एनसीईआरटी के पुस्तकों में मुगलों के काले इतिहास को खत्म करना बहुत ही सराहनीय है. इसी कड़ी में मेरी यह मांग है कि लाल किले का नाम भगवा किला किया जाए.

ये खबर भी पढ़ें…
रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमला: 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल
रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमला: 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल
October 11, 2026
सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 309 घायल हुए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE