बकरे की गला दबाकर हत्या, शव लेकर थाने पहुंचा मालिक

NCG NES DESK बिलासपुर। जिले से बकरे की हत्या का मामला सामने आया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। बकरे के मालिक ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक,गांव बछाली खुर्द निवासी परदेशी राम गोंड पेशे से किसान है। वह गांव में खेती-किसानी के साथ ही बकरा पालन भी करता है। गुरुवार की सुबह वह खेत में काम करने गया था। दोपहर में उसके बेटे ने बताया कि एक बकरे की मौत हो गई है। वह दोपहर में घर पहुंचा, तब पता चला कि बकरे को मार कर पैरावट में छिपा दिया गया था।
बाद में शव को एक किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। बकरे को मारकर फेंकने की जानकारी मिलने के बाद परदेशी राम के परिजन भी वहां आ गए। उन्होंने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि मोहदा निवासी उमाशंकर राजपूत ट्रैक्टर चालक है। उसने बकरे को गला दबाकर मार दिया। फिर लाश को छिपा दिया। मामले में परदेशी राम ने मुआवजे के बदले केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस इस केस की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









