
ESIC Counselling 2025 Update: अच्छी खबर उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जिनके माता-पिता ESIC से जुड़े कर्मचारी/श्रमिक हैं। एमबीबीएस और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए ESIC Counselling की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र 21 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में ESIC मेडिकल कॉलेज की कमी
छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा (MBBS/ BDS) के क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!ये खबर भी पढ़ें…सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती: 130 पद, 4 नवंबर से आवेदनOctober 19, 2026सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 संभावित पदों पर भर्ती। 4 से 25 नवंबर 2026 तक आवेदन, वेतन...भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 प्रतिष्ठित…
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) May 28, 2026
ये खबर भी पढ़ें…CA Inter Result 2026: आज शाम जारी हो सकता है रिजल्ट, caresults.icai.org पर ऐसे करें चेकOctober 22, 2026ICAI की घोषणा के अनुसार CA Inter सितंबर 2026 का रिजल्ट आज 22 अक्टूबर की शाम तक आ सकता है।...
दुख की बात है कि छत्तीसगढ़ में अभी ESIC का कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। लेकिन अच्छी बात यह है कि छत्तीसगढ़ के ESIC कार्डधारक श्रमिकों के बच्चे देश के दूसरे राज्यों में ESIC मेडिकल कॉलेजों में MBBS में प्रवेश ले सकते हैं।

प्रवेश NEET UG के आधार पर होगा। NTA ने री-नीट 21 जून 2025 को आयोजित करने का फैसला लिया है।
ESIC के देशभर में 20 मेडिकल कॉलेज
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के पूरे भारत में 20 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें सिर्फ ESIC से जुड़े कर्मचारियों/श्रमिकों के बच्चे ही एडमिशन के पात्र हैं।
ESIC Medical College List (राज्यवार):
- असम: गुवाहाटी
- बिहार: बिहटा (पटना)
- दिल्ली: बसईदारापुर, नई दिल्ली
- गुजरात: अहमदाबाद
- हरियाणा: फरीदाबाद
- हिमाचल प्रदेश: मंडी
- कर्नाटक: बेंगलूरू, कलबुर्गी (गुलबर्गा)
- केरल: कोल्लम
- मध्य प्रदेश: इंदौर
- महाराष्ट्र: मुंबई
- पंजाब: लुधियाना
- राजस्थान: अलवर, जयपुर
- तेलंगाना: हैदराबाद
- तमिलनाडु: कोयंबटूर, चेन्नई
- उत्तर प्रदेश: वाराणसी, नोएडा
- पश्चिम बंगाल: जोका, कोलकाता
ESIC Counselling 2025 Important Dates
- आवेदन शुरू: 31 मई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2025 (बढ़ाई गई)
- ये आवेदन ESIC कोटे में एडमिशन के लिए हैं, NEET UG फॉर्म अलग से भरा जा चुका है।
ESIC MBBS Admission का मुख्य उद्देश्य
यह विशेष आरक्षण नीति संगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल शिक्षा मुहैया कराने के लिए शुरू की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे भी बिना किसी आर्थिक बोझ के डॉक्टर बन सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में MBBS की स्थिति
प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज (10 सरकारी + 5 प्राइवेट) चल रहे हैं, जिनमें कुल 2330 MBBS सीटें उपलब्ध हैं। स्थानीय छात्रों को इनमें प्राथमिकता मिलती है।
21 जून को री-नीट होने के कारण काउंसलिंग जुलाई-अगस्त में शुरू होने की संभावना है।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: esic.nic.in
- ESIC Counselling पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म भरकर सबमिट करें
हेल्पलाइन नंबर: 1800-11-2526 (टोल फ्री) आप अपने नजदीकी ESIC शाखा या क्षेत्रीय कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
नोट: जो छात्र ESIC quota में MBBS करना चाहते हैं, उन्हें 21 जून 2025 तक आवेदन जरूर पूरा कर लेना चाहिए।
अगर आपके पास ESIC कार्ड है और आपका बच्चा NEET UG 2025 में अच्छा स्कोर करने वाला है, तो यह सुनहरा मौका है।











