शिक्षिका की टॉचर्र बर्दाश्त नहीं होने पर 6वी कक्षा की छात्रा ने लगा ली फाँसी, सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा

NCG NEWS DESK AMBIKALPUR :-
शिक्षिका की टॉचर्र बर्दाश्त नहीं होने पर कक्षा छठवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर की है। छात्रा ने सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें निजी स्कूल की शिक्षिका पर प्रताड़ित करने और क्लास रूम में अपमानित करने का आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन कर स्कूल के प्राचार्य और शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के दर्रीपारा निवासी आलोक कुमार सिन्हा पेशे से इंजीनियर हैं। उनकी 12वर्षीय बेटी अर्चिशा सिन्हा शहर के कार्मेल स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। मंगलवार की रात करीब 11 बजे छात्रा ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
इसमें उसने स्कूल की शिक्षिका पर कई दिनों से प्रताडि़त व कक्षा में दोस्तों के सामने अपमानित करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता के अनुसार उसने लिखा है कि मर्सी सिस्टर ने उसका आई कार्ड छीना। वह बहुत ज्यादा पनिशमेंट देती है। अब मेरे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मैं सिस्टर से बदला लूंगी, वह बहुत बुरी और डेंजरस है। प्लीज मेरे जितने भी दोस्त हैं उन्हें पनिशमेंट न दें। सिस्टर मर्सी व सिस्ट जीवा पढ़ाते भी हैं और टॉर्चर भी करते हैं।

ये भी पढ़े :-
- CG Budget Session 2024: विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में गूंजा हसदेव अरण्य का मुद्दा, नाराज विपक्षी सदस्यों ने जमकर लगाये नारेबाजी
- मस्जिद की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर,जानें पूरा मामला
- INDIAN RAILWAY : ट्रेन के AC कोच में एक लाख से अधिक के नल-टोटी चोरी










