LIVE UPDATE
रायपुर

उदयपुर में उपकार पंथी लोकनृत्य दल ने राष्ट्रीय मंच पर दी शानदार प्रस्तुति 

उदयपुर में उपकार पंथी लोकनृत्य दल ने राष्ट्रीय मंच पर दी शानदार प्रस्तुति

चंदखुरी : पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव 15 व 16 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर में सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उपकार पंथी लोकनृत्य दल के कलाकारों ने महोत्सव के प्रथम दिवस गुरू पूर्णिमा पर शाम को शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच में अपनी प्रस्तुति दी। कलाकार धनीराम गिलहरे ने बताया सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार संगीत नाट्य अकादमी से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित लोकनृत्य उपकार पंथी दल भारत के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में लगातार अपनी प्रस्तुति देते आ रही है।उपकार पंथी लोकनृत्य दल.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
सारंग टीम की उड़ान: 5 हेलीकॉप्टर दिखे, 2 नवंबर को एयर शो
सारंग टीम की उड़ान: 5 हेलीकॉप्टर दिखे, 2 नवंबर को एयर शो
October 30, 2026
भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने शुक्रवार को रायपुर के ऊपर उड़ान भरी। छतों से लोगों ने देखा नजारा।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उदयपुर में उपकार पंथी लोकनृत्य दल ने राष्ट्रीय मंच पर दी शानदार प्रस्तुति 

मीडिया साथी देव हीरा लहरी ने बताया माता कौशल्या धाम चंदखुरी से लगे ग्राम कुटेसर में तीन पीढ़ी से यहां के लोग लगातार पंथी लोकनृत्य करते आ रहे हैं, पंथी नृत्य के जरिए बाबा गुरू घासीदास के बताए संदेश को जन-जन तक पहुंचाते आ रहे हैं, 16 सदस्यीय पंथी लोकनृत्य दल एक नई उर्जा के साथ मंच में उतरते हैं, मांदर के थाप में नृत्य के साथ मन मुग्ध कर देते हैं। संस्था को छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा देवदास बंजारे स्मृति अलंकरण सम्मान से भी सम्मानित किया गया है, उदयपुर के कार्यक्रम में संयोजक दिनेश जांगड़े के साथ साथी कलाकार धनीराम, सलीम, मनहरण, विजय, गंगाराम, अजय, दुलेश्वर, गोविन्द, उपेन्द्र, गौकरण, पंकज, किशन, दयादास एवं महेश्वर शामिल थे।उपकार पंथी लोकनृत्य दल.

ये खबर भी पढ़ें…
2% DA बढ़ोतरी पर शिक्षक संगठन नाराज, देय तारीख से लाभ की मांग
2% DA बढ़ोतरी पर शिक्षक संगठन नाराज, देय तारीख से लाभ की मांग
October 30, 2026
छत्तीसगढ़ में 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद शिक्षक संगठनों ने देय तारीख से DA और एरियर्स की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE