चुनाव के दौरान फिर हिंसा, EVM तालाब में फेंकी, 1 बजे तक 40.09% वोटिंग

NCG NEWS DESK Bengal :-
Lok Sabha Election : दोपहर 1 बजे तक 40.09% वोटिंग, हिमाचल में 48.63 फीसदी मतदान हुआ है। अंतिम चरण में शनिवार को सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है.

वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से हिंसा देखने को मिल रही है. EVM मशीन को तालाब में फेंकने की बात भी कही जा रही है. सातवें चरण के चुनाव के दौरान हुई हिंसा में पोलेरहाट में ISF, CPIM के कई समर्थक घायल हैं. इस हमले का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगाया जा रहा है. हमले में देशी बम के इस्तेमाल की भी खबर आ रही है. फिलहाल स्थिति से निपटने के लिए पोलेरहाट थाने के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर चुनाव हिंसा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें भीड़ के पीछे कुछ पुलिस वाले दौड़ते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान कुछ लोग पास ही बने तालाब में कूद गए. पुलिस वाले हाथ में लाठी लेकर भीड़ के पीछे भाग रहे हैं।

ये भी पढ़े :-
- चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
- Lok Sabha Election 2024 : सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान आज 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर होना मतदान
- CG Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश के 21 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









