LIVE UPDATE
रायपुर

नई शराब दुकानों के खिलाफ सत्ता पक्ष में ही विरोध के सुर तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 67 नई देशी और विदेशी शराब दुकानें खुलने जा रही हैं, जिसे लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। खास बात यह है कि विरोध सिर्फ विपक्षी दलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता पक्ष के कुछ नेता भी नई दुकानों को लेकर नाराज हैं। खबरों के मुताबिक, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई अन्य भाजपा नेता इस मसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं। नई शराब दुकानों के खिलाफ सत्ता पक्ष में ही विरोध के सुर तेज

शराब की नई दुकानों को लेकर बढ़ा विवाद

प्रदेश सरकार का तर्क है कि जिन इलाकों में 30 किलोमीटर के दायरे में कोई शराब दुकान नहीं है, वहां नई दुकानें खोली जा रही हैं। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। लेकिन स्थानीय जनता और नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। नई शराब दुकानों के खिलाफ सत्ता पक्ष में ही विरोध के सुर तेज

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
सारंग टीम की उड़ान: 5 हेलीकॉप्टर दिखे, 2 नवंबर को एयर शो
सारंग टीम की उड़ान: 5 हेलीकॉप्टर दिखे, 2 नवंबर को एयर शो
October 30, 2026
भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने शुक्रवार को रायपुर के ऊपर उड़ान भरी। छतों से लोगों ने देखा नजारा।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान शराब दुकानों की स्थिति

छत्तीसगढ़ में फिलहाल 674 देशी और विदेशी शराब दुकानें संचालित हो रही हैं। सरकार द्वारा 67 नई दुकानें खोलने के फैसले से यह संख्या बढ़कर 741 हो जाएगी। रायपुर के अभनपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा समेत कई इलाकों में इस फैसले का विरोध देखा जा रहा है। नई शराब दुकानों के खिलाफ सत्ता पक्ष में ही विरोध के सुर तेज

सांसद दिल्ली में, जल्द होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, इस मसले पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य भाजपा नेता सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं। संसद सत्र के चलते सांसद इस समय दिल्ली में हैं, लेकिन जल्द ही इस मुद्दे को लेकर सरकार से बातचीत हो सकती है। नई शराब दुकानों के खिलाफ सत्ता पक्ष में ही विरोध के सुर तेज

ये खबर भी पढ़ें…
2% DA बढ़ोतरी पर शिक्षक संगठन नाराज, देय तारीख से लाभ की मांग
2% DA बढ़ोतरी पर शिक्षक संगठन नाराज, देय तारीख से लाभ की मांग
October 30, 2026
छत्तीसगढ़ में 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद शिक्षक संगठनों ने देय तारीख से DA और एरियर्स की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE