LIVE UPDATE
भारत

छात्र को टीचर ने बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत…मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

NCG NEWS DESK बिहार। पूर्वी चंपारण में एक शिक्षक ने बर्बरता की हदें पार करते हुए उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। आरोप है कि छात्र सिगरेट पी रहा था और उसे ऐसा करते हुए टीचर ने देख लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल में बजरंगी कुमार(14) पढ़ता था। स्कूल मधुबन के हरदिया के पास स्थित है। बजरंगी की मां ने कहा कि शनिवार को करीब 10 बजे उनका बेटा मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन गया था। इसी दौरान वे हरदिया के पास सिगरेट पीने लगा। सिगरेट पीने के समय स्कूल के चेयरमैन ने उसे देख लिया था। जिसके बाद चेयरमैन युवक को स्कूल ले गया और वहां कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने लगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए मधुबन के ही एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से स्कूल में ताला बंद कर के स्कूल का चेयरमैन फरार हो गया है। बताया जा रहा है स्कूल को जल्द ही सील किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, इसके लिए एक पत्र डीईओ को लिखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE