LIVE UPDATE
भारत

श्रद्वालु स्नान करने के दौरान यमुना नदी में बहा, शव बरामद

NCG NEWS DESK देहरादून/उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद स्थित यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद यमुना नदी में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में एक श्रद्धालु बह गया। राहत बलों ने उसका शव बरामद कर लिया है। उत्तरकाशी के जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र प्रभारी देवेंद्र सिंह पटवाल ने मंगलवार को बताया कि तहसील बड़कोट के अधीन सुबह 06:20 बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसाला के पास यमुनोत्री धाम से दर्शन करने के पश्चात, यमुना नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से भाव साहब (42) पुत्र श्याम लाल, ग्राम दोदल, तहसील बाजपुर, जिला औरंगाबाद, महाराष्ट्र की नदी में बहने जाने के कारण मृत्यु हो गई।

पुलिस, एसडीआरएफ तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा श्रद्धालु के शव को खरादी के पास बरामद किया गया। पुलिस द्वारा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र l, बड़कोट लाया गया है जिसकी पंचनामा की कार्रवाई गतिमान है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE