LIVE UPDATE
अपराधमहासमुंदहमर छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी, 115 लीटर कच्ची शराब जप्त, 3 आरोपी गिरफ़्तार

NCG NEWS DESK Mahasamund :-

अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी के तारतम्य मे कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद मोहित कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में 27 एवं 28 को आबकारी वृत्त सरायपाली अन्तर्गत आरोपी राजू कलेत उम्र -33 वर्ष, निवासी -सिन्घोड़ा के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, आरोपी राजिन बारला उम्र -22 वर्ष, निवासी -छुईपाली, थाना – सिन्घोडा के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब जप्त किया गया तथा छुईपाली के ही एक अन्य आरोपी हरीशचंद्र यादव, उम्र-28 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त कर उक्त तीनों आरोपियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल दाख़लि किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
केशकाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 15 किलो खराब सामग्री नष्ट
केशकाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 15 किलो खराब सामग्री नष्ट
November 5, 2026
दीपावली से पहले केशकाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों की जांच की। 15 किलो अयोग्य खाद्य सामग्री नष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक अन्य कार्यवाही मे ग्राम डोंगररक्सा थाना सिन्घोडा में जंगल से 80 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 22 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 1100 किलोग्राम शराब बनाने योग्य किण्वित महुआ लहान जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण कार्यवाही सराईपाली के वृत्त प्रभारी अधिकारी उत्तमबुद्ध भारद्वाज द्वारा की गई जिसमें आबकारी स्टाफ़ मौजूद थे।

ये भी पढ़े ;-

ये खबर भी पढ़ें…
WhatsApp मैसेज विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री पर लगाए मारपीट के आरोप
WhatsApp मैसेज विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री पर लगाए मारपीट के आरोप
November 5, 2026
रायगढ़ में WhatsApp मैसेज से शुरू हुए विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री और करीब 10 लोगों पर घर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE