कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका…प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

NCG NEWS DESK Raipur;-
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने गणेश प्रसाद जायसवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। इस संबंध में दीपक बैज को अपना इस्तीफा पत्र भी भेज दिया है।

दीपक बैज को भेजे पत्र ने उन्होंने लिखा, अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पार्टी के द्वारा लिये गये स्टैण्ड व पार्टी के बड़े नेताओ के द्वारा हिन्दू धर्म पर दिये गये बयानो, टिप्पणियों से खुद को आहत महसूस कर रहा हूँ। चूंकि मैं पार्टी के लिए अपने धर्म के प्रति आस्था नही छोड सकता इसलिए पार्टी छोड़ रहा हॅू। पार्टी में मिले मान सम्मान के लिये सभी वरिष्ठ पार्टी जनो का धन्यवाद देते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता एवं पद से इसतीफा दे रहा हूँ।


ये भी पढ़े ;-
- Lok sabha election 2024: छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी…राजनांदगांव में आमसभा की तैयारी
- सीएम जगनमोहन रेड्डी पर रोडशो के दौरान हुआ पथराव
- भाजपा का घोषणा पत्र: UCC लागू करने से लेकर गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन दिए जाने का वादा, जानें बड़े एलान










