LIVE UPDATE
राजनांदगांव

अमित शाह का बड़ा हमला,पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भगवान के नाम पर किया घोटाला

NCG NEWS DESK Rajnandgaon :-

छत्तीसगढ़ चुनावी दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बहुत घोटाले हुए लेकिन कभी भगवान के नाम का घोटाला किसी ने नहीं किया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
शस्त्र पूजा के बाद SP अंकिता शर्मा की AK-47 फायरिंग पर मुख्यालय ने मांगा जवाब
शस्त्र पूजा के बाद SP अंकिता शर्मा की AK-47 फायरिंग पर मुख्यालय ने मांगा जवाब
October 22, 2026
राजनांदगांव पुलिस लाइन में विजयादशमी की शस्त्र पूजा के बाद हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मुख्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में टू जी, कॉमनवेल्थ, बोफोर्स घोटाला हुआ, मगर किसी का नाम भगवान के नाम से नहीं है। लेकिन भूपेश बघेल ने भगवान महादेव को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने 508 करोड़ का महादेव घोटाला किया। कोयला घोटाला, अन्न घोटाला, रेत घोटाला समेत तमाम घोटाला करते हुए वह थके नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल कहते हैं कि आज सोमवार है तो जरूर मान लेना कि आज रविवार है, क्योंकि वह कभी सच बोलते ही नहीं। उन्होंने गंगा जल लेकर कहा था कि शराबबंदी लागू करेंगे, लेकिन शराब की नदियां बहा दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
डोंगरगढ़ में सिलेंडरों से गैस निकालने का आरोप, एजेंसी के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
डोंगरगढ़ में सिलेंडरों से गैस निकालने का आरोप, एजेंसी के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
October 23, 2026
डोंगरगढ़ के आदर्श नगर में गैस एजेंसी के चार कर्मचारियों पर सिलेंडर से गैस निकालने का आरोप लगा। जांच में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनंदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करते-करते पेट नहीं भरा तो अब सांसद बनने का ख्वाब पाले बैठे हैं। विधानसभा से ज्यादा मार्जिन के साथ इस लोकसभा चुनाव में भूपेश बघेल को हराना है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम किया है। पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के बाद छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त प्रदेश बनाएंगे। हमारी प्रदेश सरकार ने नक्सलवादियों को ढेर करने का काम किया। हमारी सरकार के दौरान 150 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए और 250 से ज्यादा ने सरेंडर किया है। पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में देश से नक्सलवाद को खत्म किया है, बस छत्तीसगढ़ में जो बचा हुआ है आने वाले तीन साल में खत्म कर देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली से पहले मिलावट पर जांच, 15 से ज्यादा सैंपल लैब भेजे
दीपावली से पहले मिलावट पर जांच, 15 से ज्यादा सैंपल लैब भेजे
November 3, 2026
दीपावली से पहले डोंगरगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिठाई, रेस्टोरेंट और किराना दुकानों की जांच तेज की। 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE