LIVE UPDATE
बिलासपुर

दिव्यांग मजदूर को मिला बाउंस चेक, मेहनताना मांगने पर मिली धमकी: न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित दंपती

ठेकेदार की मनमानी, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर : दिव्यांग मजदूर को मिला बाउंस चेक, मेहनताना मांगने पर मिली धमकी: न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित दंपती. निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले एक दिव्यांग मजदूर नरेश कुमार रोहिदास को ठेकेदार ने मेहनताना के तौर पर 15 हजार रुपए का बाउंस चेक दिया है। इतना ही नहीं, जब नरेश और उनकी पत्नी ने अपनी मजदूरी मांगी, तो उन्हें धमकी मिलने का आरोप है। पीड़ित दंपती ने न्याय की गुहार लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह मामला बिलासपुर में बन रहे करीब 324 करोड़ रुपए की लागत वाले मेडिकल कॉलेज भवन से जुड़ा है। सीजीएमएससी ने इस भवन का ठेका कोलकाता की सरकारी संस्था ब्रीज एंड रूफ को दिया है। ब्रीज एंड रूफ ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी रांची की दीपांशु बिल्डर नामक कंपनी को सौंपी है, जिसके तहत कई छोटे-बड़े ठेकेदार अलग-अलग क्षेत्रों से मजदूरों को काम पर लगा रहे हैं। इन्हीं मजदूरों में जांजगीर-चांपा जिले के पचौरी सारागांव निवासी नरेश कुमार रोहिदास भी शामिल हैं।दिव्यांग मजदूर को मिला बाउंस चेक, मेहनताना मांगने पर मिली धमकी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नरेश, जो एक पैर से दिव्यांग हैं, पिछले छह महीने से अपनी पत्नी के साथ इस ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। दीपावली पर्व से ठीक पहले, जब उन्होंने ठेकेदार से अपनी मजदूरी मांगी, तो उन्हें 15 हजार रुपए का चेक दिया गया। लेकिन यह चेक बैंक में बाउंस हो गया।दिव्यांग मजदूर को मिला बाउंस चेक, मेहनताना मांगने पर मिली धमकी

मजदूरी न मिलने और चेक बाउंस होने से परेशान नरेश और उनकी पत्नी ने जब दोबारा ठेकेदार से संपर्क किया, तो उन्हें अपनी मेहनत की कमाई देने के बजाय धमकाया गया। मंगलवार दोपहर को पीड़ित दंपती अपनी शिकायत लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और पूरी आपबीती सुनाई।दिव्यांग मजदूर को मिला बाउंस चेक, मेहनताना मांगने पर मिली धमकी

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि यह घटना स्थल रजगामार चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना संबंधित चौकी को दी जाएगी ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके और पीड़ित दंपती को न्याय मिल सके। यह घटना मजदूरों के शोषण और ठेकेदारों की मनमानी को उजागर करती है, जिस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।दिव्यांग मजदूर को मिला बाउंस चेक, मेहनताना मांगने पर मिली धमकी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE