स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट, 120Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे से लैस यह फोन बना सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक।
टेक ब्रांड मोटोरोला ने अपनी एज सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 पेश कर दिया है। चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होते ही यह फोन अपने बेहद पतले डिज़ाइन, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के चलते सुर्खियों में आ गया है।

Motorola Edge 70 हुआ लॉन्च: 5.99mm पतली बॉडी और दमदार फीचर्स के साथ iPhone Air को देगा टक्कर!
**अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन और प्रीमियम लुक
**
Motorola Edge 70 की सबसे बड़ी खासियत इसका डिज़ाइन है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 5.99mm मोटा और मात्र 159 ग्राम हल्का है, जो इसे आज बाजार में मौजूद सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक बनाता है। डिज़ाइन के मामले में यह फोन iPhone Air और Galaxy S25 Edge जैसे प्रीमियम मॉडलों को सीधी टक्कर देता है। इसकी एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम बॉडी और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। साथ ही, IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से भी सुरक्षित रखती है।120Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे से लैस यह फोन बना सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक।
दमदार प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Motorola Edge 70 में कंपनी ने लेटेस्ट Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो पावर एफिशिएंसी के मामले में भी बेहतर है। इसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में ही यूजर्स को स्मूथ अनुभव मिलेगा। यह फोन Android 16 पर रन करता है और मोटोरोला ने जून 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, जो यूजर्स को लंबे समय तक सुरक्षित अनुभव प्रदान करेगा।120Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे से लैस यह फोन बना सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक।
शानदार डिस्प्ले और विजुअल एक्सपीरियंस
इस फोन में 6.67 इंच का pOLED सुपर HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220×2712 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो इसे कंटेंट देखने के लिए बेहतरीन बनाती है। मोटोरोला ने स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया है, ताकि झटकों और खरोंचों से बचा रहे।120Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे से लैस यह फोन बना सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Motorola Edge 70 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है, जिसमें 3-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।120Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे से लैस यह फोन बना सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Motorola Edge 70 में 4800mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, यह फोन 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगातार 29 घंटे वीडियो प्लेबैक या 66 घंटे म्यूजिक स्ट्रीमिंग दे सकता है।120Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे से लैस यह फोन बना सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक।
कीमत और उपलब्धता
ब्रिटेन में इस फोन की कीमत GBP 700 (करीब 80,000 रुपये) और यूरोप व मिडिल ईस्ट में इसकी शुरुआती कीमत EUR 799 (करीब 81,000 रुपये) है। यह फोन Pantone Bronze Green, Pantone Lily Pad और Gadget Grey रंगों में उपलब्ध होगा। मोटोरोला ने पुष्टि की है कि जल्द ही इसे दुनिया के अन्य बाजारों में भी पेश किया जाएगा। अगर यह फोन भारत में लॉन्च होता है, तो यह iPhone Air (1,19,900 रुपये) और Galaxy S25 Edge (1,09,999 रुपये) जैसे प्रीमियम स्मार्टफोनों को कड़ी टक्कर देगा।120Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे से लैस यह फोन बना सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से एक।









