बिलासपुर

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 गायों को रौंदा, मौत

महीने में 70 से अधिक मवेशियों की मौत, सड़कों पर बढ़ते हादसों से चिंता

बिलासपुर: बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 गायों को रौंदा, मौत, बिलासपुर जिले के ग्राम लुतरा मेन रोड पर मंगलवार रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रही मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपने वाहन सहित फरार हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शिकायतकर्ता रविकांत राजवाड़े, जो लंबे समय से गौसेवा का कार्य करते हैं, ने बताया कि उन्हें ग्राम खम्हरिया निवासी संतोष साहू ने फोन पर इस हादसे की जानकारी दी। रविकांत अपने साथियों अमित अग्रवाल, रवि पांडेय और प्रमोद कश्यप के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने दो सफेद और एक लाल रंग की गाय को मृत अवस्था में पाया। घटना की रिपोर्ट सीपत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के साथ-साथ वाहन की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 गायों को रौंदा, मौत

इंसानों और जानवरों दोनों के लिए खतरा

सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या न केवल इन बेजुबान जानवरों के लिए, बल्कि वाहन चालकों और अन्य इंसानों के लिए भी गंभीर खतरा बन गई है। रात के समय, विशेषकर हाईवे पर, अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से कई बार बड़े हादसे टलते-टलते रह जाते हैं। वाहन चालक बताते हैं कि ऐसे में तुरंत ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है, और कई बार दुर्घटना होने पर चालक को ही दोषी ठहराया जाता है।तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 गायों को रौंदा, मौत

बढ़ते आंकड़ों से चिंता

यह कोई अकेला मामला नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले डेढ़ महीने में बिलासपुर जिले में 70 से अधिक मवेशियों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। जुलाई महीने में ही नेशनल हाईवे पर 22 गौवंशीय पशुओं को वाहनों ने रौंदा था, जिनमें से 17 की जान चली गई थी। इसी तरह रतनपुर इलाके में भी एक ट्रक ने लगभग 20 मवेशियों को कुचल दिया था। सड़क पर लगातार हो रही इन दुखद घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय निकायों से मवेशी प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की जा रही है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 गायों को रौंदा, मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज