राजनीति

छत्तीसगढ़ में ‘बंदूक का राज’? कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े फायरिंग से गरमाई सियासत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मस्तूरी गोलीकांड पर उठाए सवाल, बोले- भाजपा राज में अपराधी बेखौफ

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में ‘बंदूक का राज’? कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े फायरिंग से गरमाई सियासत. मस्तूरी में कांग्रेस नेता नितेश सिंह पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मचा दी है। इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि छत्तीसगढ़ में अब ‘बंदूक का राज’ चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दीपक बैज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मस्तूरी में कांग्रेस नेता नितेश सिंह पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ में अब ‘बंदूक का राज’ चल रहा है। नकाबपोश हमलावरों ने सरकार के गाल पर तमाचा मारते हुए 10 से 12 राउंड फायरिंग की।”छत्तीसगढ़ में ‘बंदूक का राज’? 

बैज ने इस घटना को लेकर सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या अब विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की इजाज़त सरकार ने दे रखी है? उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी।छत्तीसगढ़ में ‘बंदूक का राज’? 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जनता दहशत में है, न्याय लापता है और सत्ता केवल बयान गढ़ने में व्यस्त है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके राज में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार उनकी सुरक्षा में लगी है।छत्तीसगढ़ में ‘बंदूक का राज’? 

मस्तूरी गोलीकांड के बाद दीपक बैज का यह बयान प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ रहा है। विपक्ष लगातार राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है। इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसका जवाब सरकार को देना होगा।छत्तीसगढ़ में ‘बंदूक का राज’? 

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज