बलौदाबाजार के सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा: क्वायल की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत
सुरक्षा मानकों में लापरवाही को बताया जा रहा हादसे की वजह, मृतक के परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग की

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा: क्वायल की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत. जिले के एक निजी सीमेंट प्लांट में काम के दौरान एक संविदा कर्मचारी की दुखद मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बॉयलर कैंसिंग के क्वायल की चपेट में आने से बिहार के रोहतास जिले के निवासी बिपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। स्थानीय मजदूर संगठनों ने इस घटना के लिए सुरक्षा इंतजामों में भारी लापरवाही को मुख्य कारण बताया है।
जानकारी के अनुसार, बिपिन कुमार प्लांट में ठेका कंपनी टिकेश के अधीन कार्यरत थे। यह घटना तब हुई जब वे अपनी शिफ्ट का काम कर रहे थे। मृतक के साले उपेंद्र कुमार ने बताया कि शिफ्ट खत्म होने से ठीक पहले क्लैंप छूटने से क्वायल अचानक गिर गया और बिपिन उसके नीचे दब गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।बलौदाबाजार के सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बिपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉ. अविनाश मार्कण्डेय ने बताया कि जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट पाई गई। सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने भी पुष्टि की कि श्रमिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही अपनी जान गंवा चुके थे।बलौदाबाजार के सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा
घटनास्थल पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने बताया कि बिपिन कुमार डेढ़ महीना पहले ही प्लांट में काम पर आए थे और वे बेहद मेहनती थे। उनके साथ काम कर रहे मजदूर राकेश कुमार पटेल ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि बचाव का कोई मौका ही नहीं मिला।बलौदाबाजार के सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा
मृतक के साले उपेंद्र कुमार ने प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि बिपिन का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे से उनके सामने जीवनयापन की बड़ी कठिनाई उत्पन्न हो गई है।बलौदाबाजार के सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा
हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की जाएगी और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। यह घटना कर्मचारियों की सुरक्षा और प्लांट में अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाती है। श्रमिक संघों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए मांग की है कि ठेका कंपनियों और प्लांट मालिकों को कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और उचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करना चाहिए।बलौदाबाजार के सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा









