LIVE UPDATE
बिलासपुरहमर छत्तीसगढ़

चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की हत्या,6 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

NCG NEWS DESK बिलासपुर :  जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

चरित्र शंका के चलते दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
संपदा कैंपस में महिला से सोने की चेन लूट, विरोध पर मारपीट
संपदा कैंपस में महिला से सोने की चेन लूट, विरोध पर मारपीट
November 3, 2026
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में टहल रही SECL महिला कर्मचारी से स्कूटी सवार ने दो तोले की चेन लूटी। विरोध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी नवविवाहित पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। कल भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सलोगों को हुई, तब तक आरोपी पति खुद ही थाने पहुँच गया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर के वार्ड क्रमांक 8 की है। यहां करण सूर्यवंशी नामक युवक जिसकी शादी 5 महीने पहले ही रितिका से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी साथ रह रहे थे, लेकिन आरोपी करण सूर्यवंशी को अपनी पत्नी के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध होने की आशंका थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट: राज्य कर निरीक्षक भर्ती रद्द करना सही, नए सिरे से भर्ती का निर्देश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट: राज्य कर निरीक्षक भर्ती रद्द करना सही, नए सिरे से भर्ती का निर्देश
November 3, 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य कर निरीक्षक भर्ती 2021-22 में अनियमितताओं पर नियुक्तियां रद्द करने का फैसला सही ठहराया और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

जिसकी वजह से हमेशा वाद विवाद होने लगा था। बीती रात भी आरोपी पति करण का पत्नी रितिका से उसके अवैध सम्बंध को लेकर विवाद हुआ, जिस पर आक्रोशित करण ने रात लगभग 3:30 बजे के लगभग उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सुबह खुद ही सीपत थाने पहुंच गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी करण सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अरुणपति त्रिपाठी को 95 दिन बाद हाईकोर्ट से जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अरुणपति त्रिपाठी को 95 दिन बाद हाईकोर्ट से जमानत
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर मामले में अरुणपति त्रिपाठी को हाईकोर्ट से जमानत मिली। रामगोपाल अग्रवाल को भी राहत,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE