LIVE UPDATE
बिलासपुर

आंगनबाड़ी में मासूम की मौत पर हाईकोर्ट का चाबुक, कलेक्टर से पूछा- मुआवजा कब दोगे? 5 सवालों पर मांगा जवाब

मुख्य बिंदु:

  • बिलासपुर आंगनबाड़ी में लापरवाही से हुई 3 साल की बच्ची की मौत का मामला।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Now
    YouTube Channel Subscribe Now
    Telegram Group Follow Now
    Instagram Follow Now
    Dailyhunt Join Now
    Google News Follow Us!
    ये खबर भी पढ़ें…
    कोयला कारोबारी शाहबाज खान के घर ACB/EOW की दबिश, रायपुर में ED सक्रिय
    कोयला कारोबारी शाहबाज खान के घर ACB/EOW की दबिश, रायपुर में ED सक्रिय
    October 30, 2026
    छत्तीसगढ़ में ED और ACB/EOW की कार्रवाई जारी। बिलासपुर के उसलापुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के घर जांच, रायपुर...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर लगाई कलेक्टर को फटकार।

  • पूछा- जिम्मेदार कौन, दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई और मुआवजा कब मिलेगा?

    ये खबर भी पढ़ें…
    संजू त्रिपाठी हत्याकांड: बिलासपुर कोर्ट ने कपिल समेत सभी 22 आरोपियों को किया बरी
    संजू त्रिपाठी हत्याकांड: बिलासपुर कोर्ट ने कपिल समेत सभी 22 आरोपियों को किया बरी
    October 30, 2026
    बिलासपुर के चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला न्यायालय ने मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी समेत 22 आरोपियों को साक्ष्यों के...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा पर भी उठाए कड़े सवाल।

बिलासपुर: आंगनबाड़ी में मासूम की मौत पर हाईकोर्ट का चाबुक, कलेक्टर से पूछा- मुआवजा कब दोगे? 5 सवालों पर मांगा जवाब, बिलासपुर के एक आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही के कारण हुई तीन साल की मासूम बच्ची की मौत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। इस हृदय विदारक घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने सरगुजा कलेक्टर को फटकार लगाई है और कई तीखे सवालों के साथ व्यक्तिगत शपथपत्र (Affidavit) दाखिल करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में साइबर ठगी: शेयर ट्रेडिंग और पेंशन कार्ड के नाम पर 26.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी
बिलासपुर में साइबर ठगी: शेयर ट्रेडिंग और पेंशन कार्ड के नाम पर 26.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी
October 30, 2026
बिलासपुर में शेयर ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने और पेंशन कार्ड के नाम पर तीन लोगों से 26.29 लाख रुपये...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है पूरा मामला? आंगनबाड़ी में लापरवाही ने ली मासूम की जान

यह दर्दनाक घटना बिलासपुर के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र की है। यहां अवैध रूप से रखे गए डीजे के भारी-भरकम सामान के साथ रखा एक लोहे का पाइप 3 साल की मासूम मुस्कान के ऊपर गिर गया। इस हादसे में बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे पहले जिला अस्पताल और फिर सिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह घटना आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।कलेक्टर से पूछा- मुआवजा कब दोगे? 5 सवालों पर मांगा जवाब

हाईकोर्ट की फटकार और कलेक्टर को निर्देश

शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस मामले में अधिकारियों के ढीले रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने कलेक्टर को व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल कर कई कड़े सवालों का जवाब देने का निर्देश दिया है:

  1. घटना के बाद क्या कदम उठाए गए?

  2. इस लापरवाही के लिए किन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हुई?

  3. दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है?

  4. पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया या नहीं? अगर नहीं, तो कब तक दिया जाएगा?

  5. भविष्य में आंगनबाड़ी केंद्रों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस उपाय किए जा रहे हैं?

मामले को दबाने का भी लगा था आरोप

शुरुआत में यह भी आरोप लगे थे कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश की थी। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट को मौत का कारण बताया गया, तब जाकर डीजे संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई। सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि डीजे का सामान आंगनबाड़ी की एक कर्मचारी के रिश्तेदार का था और आरोपी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।कलेक्टर से पूछा- मुआवजा कब दोगे? 5 सवालों पर मांगा जवाब

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE