9 राज्यों की प्रीमियम लेबल अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
लोकसभा चुनाव के तहत प्रदेश में जिन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है वहां शराब दुकानें बंद रहेंगी, उसके दुसरे लोकसभा के अंतर्गत 3 किमी तक के दायरे में आने वाले देशी और विदेशी मदिरा दूकान को निर्वाचन विभाग द्वारा बंद किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में ड्राई – डे घोषित है। चुनाव के मद्देनजर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के दौरान राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आबकारी विभाग पुलिस द्वारा खम्हारडीह और सेरीखेड़ी इलाके से दो आरोपियों को नौ राज्यों की प्रीमियम लेबल की अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है।
दोनों आरोपियों द्वारा इस अवैध शराब की सप्लाई में प्रयुक्त टाटा नैनो कार को भी जब्त किया गया। आपको बता दें कि कार्रवाई में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश राज्यों को मिलाकर 9 राज्यों के प्रीमियम लेबल की अवैध शराब कीमत 7 लाख रूपये को जब्त किया गया है।

ये भी पढ़े :-
- जिस विधायक ने बंद कराया Oyo, उन्हीं के कार्यालय के ऊपर प्रेमी जोड़े ने किया रोमांस
- CM केजरीवाल पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 133 करोड़ रुपए का फंड लेने का आरोप, NIA जांच की सिफारिश
- चुनाव की ड्यूटी में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, 47 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब










