LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

 तीन माह के के अंदर 22 हजार 79 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण

 तीन माह के के अंदर 22 हजार 79 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण

 

राजस्व प्रकरण के निराकरण के मामले में दुर्ग दूसरे पायदान पर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: AI तस्वीरों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: AI तस्वीरों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
दुर्ग की सुपेला पुलिस ने AI से बनी युवतियों की तस्वीरों के जरिए शादी के नाम पर ठगी करने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले की ई-कोर्ट में दर्ज सभी प्रकरणों का ऑनलाईन अद्यतन 86 प्रतिशत

दुर्ग l  दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा प्रति सप्ताह समय सीमा बैठक के पूर्व राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जा रही है। जिसमें कलेक्टर द्वारा निरंतर संबंधित अधिकारियों को राजस्व प्रक्रिया का पालन व प्रकरण के निराकरण के लिए नियमानुसार कार्रवाई का आदेश समय-समय पर दिया जाता रहा हैं। जिला प्रशासन की सक्रियता व लगातार मॉनिटरिंग का परिणाम ही है कि जिले के लंबित राजस्व प्रकरणों की संख्या में तेजी से कमी आयी है। विगत 03 माह में जिले में अविवादित नामांतरण के 15300 प्रकरण, अविवादित खाता विभाजन के 705 प्रकरण, विवादित नामांतरण के 1761 प्रकरण, विवादित खाता विभाजन के 337, व्यपवर्तन के 1669 प्रकरण एवं सीमांकन के 2307 प्रकरणों का राजस्व न्यायालयों में निराकरण किया गया है। 19 अप्रैल 2023 की स्थिति में जिले में उक्त मदों में कुल 9646 प्रकरण समय सीमा के भीतर लंबित है, जिसे समय सीमा मे निराकरण करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही समस्त प्रकरणों को अनिवार्य रूप से ई-कोर्ट में दर्ज कर निराकृत करने एवं पेशी दिनांक अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया है। दुर्ग जिले की ई-कोर्ट में दर्ज सभी प्रकरणों का ऑनलाईन अद्यतन 86 प्रतिशत है जो प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
भिलाई के एक व्यक्ति से दूसरे की जमीन बेचकर लाखों रुपये लेने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने अवतार सिंह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने नए दर्ज होने वाले प्रकरणों को मिलाकर शेष बचे लंबित प्रकरणों की संख्या को भी जल्द से जल्द निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। उन्होंने अधिकारियों को नए एवं लंबित राजस्व प्रकरणों पर शत्-प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य दिया है। जिले के वेबसाईट www.durg.gov.in पर जिला अंतर्गत राजस्व न्यायालयों में दर्ज सीमांकन प्रकरणों के निराकरण हेतु सीमांकन तिथि की जानकारी न्यायालय एवं राजस्व निरीक्षक मण्डलवार सूची आवेदको एवं जनसामान्य के सुविधा हेतु अपलोड की जा रही है जिसे आम जनता जानकारी हेतु समय समय पर अवलोकन कर सकते है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रावास की बदहाली पर बारिश में प्रदर्शन, भोजन राशि बढ़ाने की मांग
छात्रावास की बदहाली पर बारिश में प्रदर्शन, भोजन राशि बढ़ाने की मांग
November 3, 2026
दुर्ग जिले के छात्रावासों के विद्यार्थियों ने बारिश के बीच प्रदर्शन कर 1200 की जगह 3000 रुपए भोजन सहायता, मरम्मत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE