LIVE UPDATE
बॉलीवुडरायगढ़

रायगढ़ की बेटी सुलक्षणा पंडित का निधन: सुर, सादगी और संवेदनशीलता की प्रतीक अभिनेत्री ने मुंबई में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जन्मी सुलक्षणा पंडित के पिता राजा चक्रधर सिंह के दरबारी कलाकार रहे; 71 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, शुक्रवार को विले पारले में अंतिम संस्कार

मुंबई/रायगढ़। रायगढ़ की बेटी सुलक्षणा पंडित का निधन: सुर, सादगी और संवेदनशीलता की प्रतीक अभिनेत्री ने मुंबई में ली अंतिम सांस, भारतीय सिनेमा जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 की शाम निधन हो गया। 71 वर्षीय सुलक्षणा पिछले लंबे समय से बीमार थीं और हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक हुआ था। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 1 बजे विले पारले (मुंबई) के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

रायगढ़ की माटी से निकली सुरों की साधिका

12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जन्मी सुलक्षणा पंडित का संगीत और संस्कृति से गहरा नाता रहा। उनके पिता प्रताप नरेन पंडित रायगढ़ दरबार के प्रसिद्ध कलाकार थे और महान संगीतकार पंडित जसराज के छोटे भाई थे। रायगढ़ के राजा चक्रधर सिंह के दरबार से जुड़े उनके परिवार का संगीत और कला से घनिष्ठ संबंध था। परिवार कुछ समय नरियरा गांव (जिसे “छत्तीसगढ़ का वृंदावन” कहा जाता है) में भी रहा, जहाँ संगीत का वातावरण सुलक्षणा के जीवन में गहराई से बस गया।सादगी और संवेदनशीलता की प्रतीक अभिनेत्री ने मुंबई में ली अंतिम सांस

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें अब तक की जांच
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें अब तक की जांच
October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन आरोपी पकड़े गए। जानिए गिरफ्तारी, पहचान, दर्ज धाराओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाद में पंडित जसराज के सुझाव पर परिवार मुंबई चला गया, जहाँ से सुलक्षणा ने अपने अभिनय और गायन के स्वर्णिम सफर की शुरुआत की।सादगी और संवेदनशीलता की प्रतीक अभिनेत्री ने मुंबई में ली अंतिम सांस

अभिनय और गायन दोनों में दिखाया कमाल

सुलक्षणा पंडित ने मात्र 9 वर्ष की उम्र (1967) में संगीत की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने ‘उलझन’, ‘अपनापन’, ‘हेरा फेरी’, ‘संकल्प’, ‘संकोच’, ‘वक्त की दीवार’, ‘धरम कांटा’, ‘खानदान’ और ‘अमानत’ जैसी कई फिल्मों में अपनी मधुर आवाज़ और सादगी भरे अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
उनका नाम 70 और 80 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों और गायिकाओं में शुमार रहा।सादगी और संवेदनशीलता की प्रतीक अभिनेत्री ने मुंबई में ली अंतिम सांस

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक, पाकिस्तानी झंडा और हैकिंग संदेश दिखा
रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक, पाकिस्तानी झंडा और हैकिंग संदेश दिखा
October 23, 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक और हैकिंग संदेश दिखा। साइबर सेल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुलक्षणा के परिवार में भी संगीत और कला की गहरी परंपरा रही — उनके छोटे भाई जतिन-ललित हिंदी फिल्म संगीत की मशहूर जोड़ी रहे हैं, जबकि बहन विजेता पंडित भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं।सादगी और संवेदनशीलता की प्रतीक अभिनेत्री ने मुंबई में ली अंतिम सांस

भारतीय सिनेमा ने खोई एक मधुर आवाज़

सुलक्षणा पंडित का निधन भारतीय संगीत और फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रायगढ़ की यह प्रतिभा न केवल छत्तीसगढ़ का गौरव रही, बल्कि भारतीय सिनेमा में सुर, सादगी और संवेदनशीलता की प्रतीक बनकर हमेशा याद की जाएंगी।सादगी और संवेदनशीलता की प्रतीक अभिनेत्री ने मुंबई में ली अंतिम सांस

ये खबर भी पढ़ें…
IIFA 2027 प्रेस कॉन्फ्रेंस: करीना-शाहिद की गर्मजोशी भरी मुलाकात वायरल
IIFA 2027 प्रेस कॉन्फ्रेंस: करीना-शाहिद की गर्मजोशी भरी मुलाकात वायरल
October 23, 2026
मुंबई में IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करीना कपूर खान और शाहिद कपूर ने एक-दूसरे को गले लगाया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE