NPPA News: सस्ती हुई 54 जरूरी दवाएं, NPPA की बैठक में लिया गया फैसला

NPPA News: सस्ती हुई 54 जरूरी दवाएं, NPPA की बैठक में लिया गया फैसला
राहतभरी खबर है कि नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की बैठक में डायबिटीज, हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयुक्त 54 दवाओं के मूल्यों में कमी की गई है। इस निर्णय से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि उन्हें अब महंगी दवाओं को खरीदने की आवश्यकता नहीं है। इस बैठक में 8 विशेष दवाओं के भी मूल्यों में कटौती की गई है।(NPPA News)
ये भी पढ़े :- सरकारी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की सेहत के साथ खिलवाड़, नाश्ते में दे रहे एक्सपायरी बिस्किट
NPPA के इस फैसले से डायबिटीज, हार्ट समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के साथ-साथ एंटीबायोटिक्स, विटामिन डी, मल्टीविटामिन जैसी दवाओं के मूल्य भी कम हुए हैं। यह फैसला सरकार द्वारा दवाओं के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए किया गया है। जल्द ही बाजार में ये दवाएं कम मूल्यों पर उपलब्ध होंगी।(NPPA News)

एनपीपीए एक सरकारी नियामक एजेंसी है जो देश में बिकने वाली अनिवार्य दवाओं के मूल्यों का निर्धारण करती है। पिछले महीने भी इसी अथॉरिटी ने 41 अनिवार्य दवाओं और 6 विशेष दवाओं के मूल्यों में कटौती की थी, जिसमें शुगर, हार्ट, लिवर, एंटासिड, इन्फेक्शन, एलर्जी, मल्टीविटामिन, एंटीबायोटिक्स जैसी विभिन्न दवाएं शामिल थीं। इस प्रक्रिया से भारतीय नागरिकों को दवाओं की उपलब्धता और साथ ही उनकी सामान्य जीवन में राहत मिलती रहेगी।(NPPA News)
ये भी पढ़े :-
- सरकारी अस्पताल में नदारत मिले डॉक्टर, एक्सपायरी दवा देख भड़की कलेक्टर… अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस…
- Muradabad news: साहब 600 की दवा है…बाहर से नहीं ले पाऊंगा, मुरादाबाद जिला अस्पताल के मरीजों की व्यथा जान आप रो पड़ेंगे
- Research: अब नैनो टेक्नोलॉजी से इंसुलिन की नई कैप्सूल, रोज-रोज के इंजेक्शन से मिलेगी मुक्ति









