LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

Durg Crime News : हुक्का बार में पुलिस ने मारी रेड..3 महिलाओं सहित 12 रसूखदार हुक्का पीते गिरफ्तार..

हुक्का बार में पुलिस ने मारी रेड..3 महिलाओं सहित 12 रसूखदार हुक्का पीते गिरफ्तार

NCG News desk Durg :-

 दुर्ग :  दुर्ग जिले में एक बड़े रेस्टोरेंट सीजी प्राइड में लोगों को धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा था। इस बीच पुलिस की टीम ने यहां बीती देर रात छापेमारी कर 12 लोगों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। इसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस रेस्टोरेंट के मालिक हरीश तरेजा और मैनेजर शेख मौसीन को भी गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
जुए पर पुलिस की एक साथ छापेमारी, 55 आरोपी गिरफ्तार
जुए पर पुलिस की एक साथ छापेमारी, 55 आरोपी गिरफ्तार
November 5, 2026
बलौदाबाजार पुलिस ने 7 थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर जुआ खेलते 55 लोगों को पकड़ा। 52,430 रुपये नकद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Read more:-Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट प्रदेश में गरज चमक के साथ होगी बारिश

सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि उन्हें कई बार ये शिकायत मिली थी कि सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक हरीश तरेजा को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन वो नहीं माना।

ये खबर भी पढ़ें…
केशकाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 15 किलो खराब सामग्री नष्ट
केशकाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 15 किलो खराब सामग्री नष्ट
November 5, 2026
दीपावली से पहले केशकाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों की जांच की। 15 किलो अयोग्य खाद्य सामग्री नष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चोरी छिपे परोसा जा रहा है हुक्का

दुर्ग शहर के साथ भिलाई के भी कुछ ऐसे होटल और रेस्टोरेंट हैं जहां चोरी छिपे हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्लान बना रही है। आने वाले दो तीन दिन में दो से तीन अन्य रेस्टोरेंट व होटल में भी पुलिस का छापा पड़ सकता है।

Read more:-तेज रफ़्तार कार ने युवक को मारी ठोकर,दो हिस्सों में बटा मृतक का शरीर..पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
WhatsApp मैसेज विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री पर लगाए मारपीट के आरोप
WhatsApp मैसेज विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री पर लगाए मारपीट के आरोप
November 5, 2026
रायगढ़ में WhatsApp मैसेज से शुरू हुए विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री और करीब 10 लोगों पर घर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद वैभव बैंकर ने 30 पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की एक टीम तैयार की। रविवार देर रात 11 बजे वो दुर्ग राजनांदगांव रोड स्थित सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के पास गए। उन्होंने अपना एक खबरी रेस्टोरेंट भेजा। जब उसने बताया कि वहां हुक्का परोसा जा रहा है। तो पुलिस की टीम ने वहां अचानक छापा मार दिया। इससे पहले की रेस्टोरेंट संचालक कुछ समझ पाता पुलिस ने वहां से हुक्का पीते हुए युवकों और महिलाओं को गिरफ्तार किया।

एक महीने पहले दी गई थी चेतावनी

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्पष्ट निर्देश हैं कि हुक्का बार नहीं चलना चाहिए। इसके बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे ऐसा कर रहे थे। सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी मिली थी। उसे एक महीने पहले ऐसा न करने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी वो हुक्का परोस रहा था। इसीलिए अब कार्रवाई की गई है।

सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के अंदर 12-13 जगह छोटी-छोटी झोपड़ी तैयार (Hookah Bar Raid) की गई थीं। उसी के अंदर लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया गया था। यहां बैठकर शहर के रसूखदार जाम छलकाते हुए हुक्का का कस लगाते थे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE