LIVE UPDATE
कृषि एवं पर्यावरणकोरबाबिलासपुरशिक्षा

SECL News: महिलाएं अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन को है मजबूर, SECL में लंबित रोजगार प्रकरण का है मामला..CMD को 25 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम 

  • SECL News: महिलाएं अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन को है मजबूर, SECL में लंबित रोजगार प्रकरण का है मामला..CMD को 25 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम 

  • SECL में लंबित रोजगार प्रकरण का निराकरण करने 25 जुलाई तक का दिया अल्टीमेटम

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Now
    YouTube Channel Subscribe Now
    Telegram Group Follow Now
    Instagram Follow Now
    Dailyhunt Join Now
    Google News Follow Us!

कोरबा। किसानों की अर्जित भूमि पर रोजगार प्रदान नहीं किये जाने के कारण विरोध प्रदर्शन की सूचना भू-विस्थापित परिवार की महिलाओं के समूह ने एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के सीएमडी को दी है। इन्होंने कहा है कि इनकी मांग पूरी नही होने पर कारगिल विजय दिवस के दिन अर्धनग्न प्रदर्शन SECL मुख्यालय में किया जाएगा।

SECL News: महिलाएं अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन को है मजबूर, SECL में लंबित रोजगार प्रकरण का है मामला..CMD को 25 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम 

भू-विस्थापितों ने बताया है कि SECL की विभिन्न परियोजनाओं जैसे कुसमण्डा, गेवरा, दीपका आदि में उनकी भूमि के अर्जन उपरांत आज तक उनको रोजगार से को कि उनका मौलिक अधिकार है उनसे षडय़ंत्रपूर्वक वंचित रखा गया है। SECL के अधिकारियों की मिलीभगत से हमारी भूमि में गलत व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है साथ ही उनकी विधिवत जांच न करते हुए उन्हें सेक्स प्रबंधन द्वारा संरक्षण प्रदान किया गया है जिसके विरूद्ध विगत कई वर्षो से हमलोग लगातार अपने रोजगार हेतु प्रयासरत हैं। कई आंदोलन कर चुके परन्तु एसईसीएल प्रबंधन से आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। एसईसीएल प्रबंधन के इस निरंकुश एवं तानाशाही रवैये से क्षुब्ध होकर सभी भूविस्थापित महिलाये 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के दिन एसईसीएल मुख्यालय के समक्ष अर्धनग्न प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

SECL News: महिलाएं अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन को है मजबूर, SECL में लंबित रोजगार प्रकरण का है मामला..CMD को 25 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम 

भू-विस्थापित रोजगार एकता महिला किसान अध्यक्ष कमलेश्वरी, भू-विस्थापित सह संयोजक ज्योति महंत, प्रदेश सचिव तारामणी, जिला सचिव शशि, प्रदेश सचिव कांति देवी, प्रदेश अध्यक्ष संजय रचनाकर सहित गायत्री देवी, सीमा साहू, चंदा केंवट, पवारा बाई आदि ने कहा है कि 25 जुलाई तक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा लंबित समस्त रोजगार प्रकरणों को वन टाईम सेटलमेंट कर निराकृत नहीं किया गया तो 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के दिन हम सभी एसईसीएल भू विस्थापित परिवार के महिला सदस्य एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी एसईसीएल प्रबंधन विशेष कर डॉ. प्रेम सागर मिश्रा अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक एसईसीएल बिलासपुर की होगी।

ये भी पढ़ें:-

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE