LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

संबंध बनाने की जिद करने लगा शराबी पति, तो कुंए में कूद गई पत्नी, बाहर निकालकर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लकड़ी, हुई दर्दनाक मौत

NCG NEWS DESK जशपुर: जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर उसे जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बगीचा थाना प्रभारी जगसाय पैंकरा ने बताया कि रौनी गांव में रौनी घाट के नीचे शंकर राम अपनी पत्नी आशा बाई के साथ अकेले रहता था। उन दोनों की कोई संतान नहीं थी। ये इन दोनों की ही दूसरी शादी थी। सोमवार रात दोनों पति-पत्नी शराब पीकर घर लौटे। यहां दोनों ने खाना खाया और सोने के लिए चले गए। सोने के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पत्नी ने आरोपी के साथ संबंध बनाने से साफ मना कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
भिलाई के एक व्यक्ति से दूसरे की जमीन बेचकर लाखों रुपये लेने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने अवतार सिंह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Read more:-Goverment recruitment: CISF में निकली 12वीं पास के लिए 247 पदों पर भर्ती, 12 मई है अंतिम तारीख

इधर झगड़े के बाद पत्नी नाराज होकर पास के कुएं में कूद गई। अपनी पत्नी को कुएं से निकालने के लिए पति भी उसमें कूद गया। उसने पत्नी को कुएं से बाहर निकाल लिया। कुएं से बाहर निकालने के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद हुआ और पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रातभर आरोपी पति पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। सुबह घटना की जानकारी देने के लिए आरोपी थाने जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची आए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाबालिग छात्राओं से अनुचित व्यवहार के दोषी शिक्षक को 6 साल की सजा
नाबालिग छात्राओं से अनुचित व्यवहार के दोषी शिक्षक को 6 साल की सजा
November 1, 2026
बलौदाबाजार की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्कूल की छात्राओं से अनुचित व्यवहार के मामले में प्रभारी प्राचार्य तिलक राम वर्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर आरोपी ने कहा कि पत्नी ने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया था। इसके बाद वो खुद ही भागकर कुएं में कूद गई। उसमें से बाहर निकालने के बाद फिर से झगड़ा करने लगी और लकड़ी को खुद ही अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया। हालांकि आरोपी ने मारपीट करने और हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

Read more:-देह व्यापार का घिनौना कारोबार: कोचिंग जाने के बहाने घर से निकलीं छात्राएं मिली होटल में..पुलिस ने होटल में दबिश देकर 9 प्रेमी जोड़े को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा… होटल में युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से किराए पर दिया जाता था कमरा.. होटल के चार कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन समारोह के शोर पर विवाद: जज और जश्न मनाने वालों पर क्रॉस केस दर्ज
जन्मदिन समारोह के शोर पर विवाद: जज और जश्न मनाने वालों पर क्रॉस केस दर्ज
November 2, 2026
बिलासपुर के राजकिशोर नगर में आतिशबाजी और नगाड़े को लेकर हुए विवाद में सरकंडा पुलिस ने महासमुंद के जज और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का खुलासा होगा। प्राइवेट पार्ट पर हमले को लेकर भी पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सबकुछ पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE