LIVE UPDATE
भारतअपराध

बार-बार वोट डालने वाला युवक गिरफ्तार, सभी मतदान कर्मी निलंबित

NCG NEWS DESK Uttar Pradesh :-

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में हुए मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश की एटा संसदीय सीट के नया गांव पोलिंग बूथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक युवक द्वारा बार-बार भाजपा को वोट दिया जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस वीडियो को शेयर किया था। वहीं अब इस मामले में उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र के सारे कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा चुनाव करने की सिफारिश की है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके चुनाव आयोग को कार्रवाई करने का सुझाव दिया था। आरोपित युवक लगातार सात बार भाजपा के प्रत्याशी को वोट देता हुआ नजर आ रहा था। विपक्षी दल इस संबंध में चुनाव आयोग को निशाने पर ले रहे थे। इसके बाद में चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE