LIVE UPDATE
नारायणपुरराजनीति

विधायक चंदन कश्यप ने शिक्षक – शिक्षिकाओं को श्रीफल एवं शाल देकर किया सम्मानित

नारायणपुर। बुधवार को शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल करन्दोला (भानपुरी) मे नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षको को श्रीफल एवं शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे विधायक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विधायक चंदन कश्यप ने कार्यक्रम मे 11 सेवानिवृत्त शिक्षक – शिक्षिकाओं को श्रीफल,शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विधायक चंदन कश्यप ने शिक्षक - शिक्षिकाओं को श्रीफल एवं शाल देकर किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं नेहा बोरा, क्यों हुई चर्चा?
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं नेहा बोरा, क्यों हुई चर्चा?
October 13, 2026
सुप्रीम कोर्ट मार्च में राहुल गांधी के साथ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की मौजूदगी चर्चा में है। जानिए CJP आंदोलन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक चंदन कश्यप ने शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्वयं एक शिक्षक रहा हूं और शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए कैसे कड़ी मेहनत करते है मैं इस बात से भलीभांति परिचित हूं। आप सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शिक्षक एक दीपक की तरह होता है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है और विद्यार्थियों का भविष्य संवारने मे अपना योगदान देता है। विधायक ने आगे कहा की शिक्षकों का हमारे जीवन मे बहुत मह्त्व है। माता – पिता के बाद केवल शिक्षक ही है जो हमे सही गलत बातों से अवगत कराते है और अच्छे रास्ते मे लेकर जाते है। इसके लिए मैं पुनः सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को धन्यवाद और बधाइयाँ देता हूं। स्कूली दिनों को याद करते हुए विधायक ने कहा की स्कूल के पहले दिन पहला कदम रखते ही मन में गुरुओं के प्रति जो सम्मान का भाव उत्पन्न होता है वह आजीवन बना रहता है। समाज निर्माण में गुरुजनों की भूमिका को उन्होंने सेवा भाव का उत्कृष्ट परिचायक बदलते हुए समय उपस्थित गुरुजनों को प्रणाम किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक गजेंद्र ठाकुर ने किया।

विधायक चंदन कश्यप ने शिक्षक - शिक्षिकाओं को श्रीफल एवं शाल देकर किया सम्मानित

ये खबर भी पढ़ें…
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का समन
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का समन
October 22, 2026
स जुड़े एक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के तीन नेताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान, विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी अचल वाजपेयी,श्याम सुन्दर पांडे, महेंद्र पांडे, जया ध्रुव, सावित्री यादव,जनपद सदस्य निलय कश्यप,अनिल बघेल,मोसु बघेल,बीईओ अरुण देवांगन, बीआर सी राजेंद्र ठाकुर, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी, मंडल संयोजक लैखन बघेल, सेवानिवृत्त शिक्षक – शिक्षिका सहित क्षेत्र के शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE