LIVE UPDATE
व्यापार

सोने का भाव  1,00,000 रुपये तक जाएगा, लेक‍न कब तक? पीली धातु में तेजी पर क्या कहते है एक्‍सपर्ट्स

सोने का भाव  1,00,000 रुपये तक जाएगा, लेक‍न कब तक? पीली धातु में तेजी पर क्या कहते है एक्‍सपर्ट्स

शेयर मार्केट में सोना और चांदी हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश के रूप में विकल्‍प माने जाते हैं। खासकर तब जब अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इन धातुओं का अपना अलग ही महत्व है। सोने-चांदी में निवेश से महंगाई और रुपये की कीमत गिरने का डर भी कम होता है। अपने पोर्टफोलियो में सोना-चांदी रखने से डायवर्सिफिकेशन का फायदा मिलता है। यह निवेश के जोखिम को कम करता है। वजह है कि आप अलग-अलग तरह की चीजों में निवेश करते हैं। जब बाजार में अनिश्चितता होती है तो सोना और चांदी सुरक्षित निवेश माने जाते हैं। ये आसानी से बिक भी जाते हैं। हाल ही में अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के अध्यक्ष सय्यम मेहरा और उपाध्यक्ष राजेश गोखले ने एक न्‍यूज चैनल के साथ बातचीत में इन कीमती धातुओं पर अपने विचार साझा किए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये भी पढ़े:- New Gold Price:दिल्ली में सोना रिकॉर्ड स्तर पर, भाव 1070 रुपए चढ़कर 68 हजार पार

सोने एवं चांदी पर अपनी राय रखते हुए मेहरा ने कहा कि दुनियाभर के 50 से अधिक देशों में चुनाव हो रहे हैं। वैश्विक तनाव के चलते बाजार नीचे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं और अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्‍याज दरों में कमी नहीं करने के फैसले के बावजूद सोने की दरों में कमी नहीं आई। मेहरा का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की बुनियादी बातें बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सोने की खरीद लगभग 800 टन है। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह लगभग 4,500 टन है।

सोने का भाव  1,00,000 रुपये तक जाएगा, लेक‍न कब तक? पीली धातु में तेजी पर क्या कहते है एक्‍सपर्ट्स

सोने के भाव में उछाल के बन रहे आसार

मेहरा ने कहा , ‘मुझे लगता है कि बढ़ती कीमतों के बावजूद खरीद कम नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह उम्मीद है कि सोने का भाव 2,600 डॉलर – 2,800 डॉलर या 78,000 रुपये से 80,000 रुपये तक पहुंच जाएगा। फिर अगले दो से ढाई सालों में सोने का भाव प्रति किलोग्राम 1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। मुझे नहीं लगता कि सोना 2,285 या 2,250 पर सीमित रहेगा।’ मेहरा का मानना है कि लंबी अवधि में तेजी की संभावना अधिक है। गिरावट की संभावना बहुत कम है।

ये भी पढ़े:- Gold Price: कभी नमक के भाव बिकता था सोना, आज 64 हजार पार…जानिए क्या है कारण

वैश्विक परिदृश्य पर बोलते मेहरा ने कहा कि दुनियाभर में डी-डॉलराइजेशन एक ऐसा फैक्‍टर है जो स्पष्ट है। उदाहरण के लिए अगर आप रूसी युद्ध के दौरान चीन और रूस को देखें तो यह देखा गया कि रूस अब डॉलर के बजाय सोने में निवेश कर रहा है। अगर चीन मजबूत बनना चाहता है, तो उसे सोने में निवेश करना होगा।

ये भी पढ़े:- घर में मिलीं 10 सोने की ईंट, जानिए क्या पूरा मामला

मेहरा के अनुसार भारत 100 टन सोना इंग्लैंड से वापस लाया ताकि वह खुद में सुरक्षित महसूस कर सके। अगर कोई अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव आता है तो भारत भी अपनी ओर से सुरक्षित महसूस कर सकता है। भारत के भंडार में 822 टन सोना है। आने वाले समय में यह 1,000 टन से ऊपर चला जाएगा।

चांदी की कीमतें भी चमकेंगी

वहीं, चांदी पर राजेश गोखले ने कहा कि सफेद धातु की कीमत भी चमक रही है। गोखले का मानना है कि सोने के अनुपात में जितनी बढ़ोतरी होनी चाहिए थी, उसकी तुलना में चांदी अभी भी काफी कम है। लेकिन, आने वाले दिनों में इसके इस्तेमाल में काफी इजाफा होने की काफी संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़े:- चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार का धमाका, सेंसेक्स 2000, निफ्टी 1000 अंक उछला

गोखले बताते हैं कि एक कारण यह है कि चांदी का उपयोग बर्तनों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। हमारे देश में महिलाएं पायल से लेकर बिछिया और बालों के आभूषणों तक हर चीज में चांदी का इस्तेमाल करती हैं। आज भी शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इलेक्ट्रिक वाहनों में कई कंपोनेंट में अब चांदी का इस्‍तेमाल हो रहा है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE