LIVE UPDATE
व्यापार

स्कूल फीस बनी बड़ा बोझ, दो साल में 9% तक बढ़ोतरी, कोचिंग से भी महंगी हुई पढ़ाई

स्कूल फीस बनी बड़ा बोझ,देश में शिक्षा की फीस लगातार महंगी हो रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कोचिंग से ज्यादा तेजी से स्कूल फीस बढ़ रही है, जिससे अभिभावकों पर बोझ बढ़ता जा रहा है।

स्कूल फीस में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

  • सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MOSPI) के जून 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, स्कूल फीस में कोचिंग के मुकाबले दोगुनी बढ़ोतरी हुई है
  • 2024 को आधार वर्ष मानें तो प्राइमरी और हायर सेकेंडरी स्तर पर फीस 6% से 9% तक बढ़ चुकी है
  • वहीं कोचिंग और ट्यूशन सेंटरों की फीस में इसी दौरान सिर्फ 3% से 4% तक ही बढ़ोतरी हुई है

कोचिंग फीस की रफ्तार लगातार धीमी

  • जून 2026 में कोचिंग और प्राइवेट ट्यूटर की फीस महंगाई घटकर 1.53% रह गई
  • जनवरी 2026 में यह आंकड़ा 2.28% था, यानी कोचिंग फीस की बढ़ोतरी में लगातार गिरावट आ रही है
  • इसके उलट जून में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों की फीस महंगाई बढ़कर 3.75% हो गई, जो जनवरी में 3.45% थी
  • सेकेंडरी और अपर सेकेंडरी स्कूलों की फीस महंगाई भी बढ़कर 3.64% पर पहुंच गई

आधार वर्ष के मुकाबले फीस इंडेक्स

  • जून 2026 तक सेकेंडरी और अपर सेकेंडरी स्कूलों का फीस इंडेक्स 108.97 अंक तक पहुंच गया
  • प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों का इंडेक्स 108.87 अंक रहा
  • उच्च शिक्षा का इंडेक्स 106.20 अंक और प्राइवेट ट्यूशन-कोचिंग का इंडेक्स 103.94 अंक दर्ज हुआ
  • इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले दो साल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी स्कूल फीस में हुई है, कोचिंग फीस अपेक्षाकृत कम बढ़ी

कॉलेज फीस भी हुई महंगी

  • उच्च शिक्षा यानी स्कूल के बाद की पढ़ाई की फीस में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है
  • जून 2026 में इसकी महंगाई दर 3.99% रही, जबकि जनवरी में यह 3.59% थी
  • यह बढ़ोतरी स्कूल फीस जितनी तेज तो नहीं है, लेकिन कॉलेज-विश्वविद्यालय स्तर पर भी पढ़ाई पहले से महंगी हुई है

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने के 5 तरीके: फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF-म्यूचुअल फंड, डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और EGR। जानें खर्च, जोखिम और शर्तें।
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने के 5 तरीके: फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF-म्यूचुअल फंड, डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और EGR। जानें खर्च, जोखिम और शर्तें।
October 29, 2026
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना भारतीय परिवारों की पुरानी परंपरा है। अब यह खरीदारी सिर्फ गहनों, सिक्कों या बिस्किट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE